Sarkari Yojana

UPBOCW: श्रमिक पंजीयन कार्ड, पात्रता, बेनिफिट और कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए सबकुछ

UPBOCW यानी उत्तर प्रदेश बिल्डिंग और अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड एक ऐसी संस्था है जो उत्तर प्रदेश में निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करती है। इस बोर्ड द्वारा जारी किया जाने वाला श्रमिक पंजीयन कार्ड श्रमिकों के लिए कई तरह के लाभ प्रदान करता है।

anjali
By GHS News
Published on

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए UPBOCW ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर श्रम के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं उपलब्ध कराई गई है। इन योजनाओं का लाभ केवल श्रमिकों और उनके परिवारों को दिया जाएगा। जिनके पास श्रमिक पंजीयन कार्ड (up) उपलब्ध होगा।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को यूपी श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस लेख में UPBOCW से संबंधित जैसे यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, आवेदन के पश्चात श्रमिक कार्ड का स्टेटस देखने जैसी अन्य जानकारी आप आगे देखेंगे।

UPBOCW: श्रमिक पंजीयन कार्ड, पात्रता, बेनिफिट और कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए सबकुछ

UPBOCW का पूरा नाम क्या है ?

UPBOCW (upbocw full form in hindi ) का पूरा नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड है। भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिक जो असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं, अस्थाई एवं अनियमित रोजगार, अनिश्चित कार्य समय, मूलभूत एवं कल्याणकारी सुविधाओं की कमी आदि के कारण उनकी स्थिति अत्यंत कमजोर एवं दयनीय है।

पर्याप्त कानूनी प्रावधानों की कमी के कारण, श्रमिकों की दुर्घटनाओं के बारे में सटीक जानकारी को प्राप्त करना और सुधारात्मक उपायों को लागू करना एक दुर्लभ कार्य था। इसलिए श्रमिकों की सुरक्षा, कल्याण और अन्य सेवा शर्तों को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापक केंद्रीय कानून की आवश्यकता महसूस की गई।

श्रमिकों के रोजगार और सेवा शर्तों, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण उपायों को सुव्यवस्थित करने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को शुरू किया।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड

यहां हम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पोर्टल से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है :-

आर्टिकल का नाम UP श्रमिक पंजीयन
साल 2024
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
पोर्टल का नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
लाभार्थी यूपी के श्रमिक वर्ग
आधिकारिक वेबसाइटupbocw.in

यूपी श्रम विभाग में पंजीकरण की प्रक्रिया

यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) पोर्टल पर यूपी श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी देने जा रहें है। जानिए क्या है

  • यूपी श्रम विभाग पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीयन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UPBOCW: श्रमिक पंजीयन कार्ड
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर श्रमिक पंजीयन का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
UPBOCW : श्रमिक पंजीयन कार्ड, यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, bocw up (upbocw.in)
  • फॉर्म में आपको सभी जानकारियों को दर्ज कर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
  • उसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार यूपी श्रम विभाग पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

UPBOCW पोर्टल पर श्रमिकों के लिए उपलब्ध योजनाएं

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं उपलब्ध कराई गई है। इन समस्त योजनाओं के विषय में आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • कन्या विवाह अनुदान योजना
  • आवास सहायता योजना
  • गंभीर बीमारी सहायता योजना
  • अक्षमता पेंशन योजना
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • मातृत्व हित लाभ योजना
  • सौर ऊर्जा सहायता योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • शिशु हितलाभ योजना
  • निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
  • पेंशन सहायता योजना

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उद्देश्य

UPBOCW भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक है जो अत्यन्त गरीब व शोषित वर्ग से सम्बंधित होते हैं। ऐसी स्थिति में इनकी कार्य दशाओं में सुधार करने व इन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा बोर्ड का गठन कर उन्हें विभिन्न आर्थिक सहायता योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इस बोर्ड द्वारा श्रमिकों को बहुत सी सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।

UPBOCW में पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को श्रम विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। क्योंकि पंजीकृत श्रमिक नागरिकों को उनकी पहचान दिलाने हेतु बोर्ड के माध्यम से उन्हें श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाता है जिससे वह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते है।

UPBOCW श्रमिक पंजीयन कार्ड क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर श्रमिकों के लिए बहुत सी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर पंजीकरण करना होगा।

संबंधित खबर PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

पंजीकृत श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड जारी किये जायेंगे। इन कार्ड के माध्यम से श्रमिक UPBOCW पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

यूपी श्रमिक कार्ड हेतु पात्रता

इन निर्धारित पात्रता को पूरा करने पर ही आवेदक श्रमिक यूपी श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  • यूपी श्रमिक कार्ड का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
  • श्रमिक कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनाया जाएगा।
  • उम्मीदवार पहले किसी भी सरकारी सेवा का पात्र न रहा हो।
यूपी श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड (up) बनवाने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे। आवेदन करने से पहले आवेदक ये सभी दस्तावेज तैयार कर लें।

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • नियोजन प्रमाण पत्र
  • स्वप्रमाणित घोषणा प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर
  • पहचान पत्र (परिवार के सभी सदस्यों के)

यूपी श्रम विभाग में पंजीकरण कौन कर सकता है?

यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए पात्र नागरिकों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। ये सभी लोग श्रम विभाग में पंजीकरण के पात्र होंगे। UP Shram Vibhag Panjikaran Eligibility (पात्रता) निम्न प्रकार है –

  • प्लम्बर
  • सड़क निर्माण करने वाले
  • इलेक्ट्रिक वाले
  • पुताई करने वाले
  • हतोड़ा चलानेवाले
  • मोजेक पोलिश
  • चट्टान तोड़ने वाले
  • बिल्डिंग का कार्य करने वाले
  • कुआ खोदने वाले
  • छप्पर छानेवाले
  • कारपेंटर का कार्य करने वाले
  • राजमिस्त्री
  • लौहार
  • लेखाकार का काम करने वाले
  • सीमेंट ,पत्तर ढोने का काम करने वाले
  • चुना बनाने का काम करने वाले
  • इट भट्टों पर इट का निर्माण करने वाले
  • इलेक्ट्रिक वाले
  • पुताई करने वाले
  • हतोड़ा चलानेवाले
  • मोजेक पोलिश
  • चट्टान तोड़ने वाले
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • सड़क निर्माण करने वाले

श्रमिक पंजीयन कार्ड 2024 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in है।

UPBOCW पोर्टल पर श्रमिकों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध है ?

UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रमिकों के लिए बहुत सी योजनाएं उपलब्ध है। इन योजनाओं के बारे में आप ऊपर हमारे आर्टिकल में विस्तृत रूप से पढ़ सकते हैं।

श्रमिक के आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

पंजीयन संख्या के आधार पर आप आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन स्थिति को चेक कर सकते है।

UPBOWC FULL FORM क्या है ?

UPBOWC का पूरा नाम Uttar Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board है जिसे हिंदी में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम से जाना जाता है।

इस लेख में हमने आपसे UPBOCW: श्रमिक पंजीयन कार्ड, यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, bocw up (upbocw.in) से जुडी जानकारी साझा की है। इस जानकारियों के अलावा अगर आपको अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

संबंधित खबर PM मोदी के जन्मदिन पर ये बड़ा तोहफा, महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे 5000 रुपये... जानिए कब?

PM मोदी के जन्मदिन पर ये बड़ा तोहफा, महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे 5000 रुपये... जानिए कब?

Leave a Comment