knowledge

MP Land Record: नाम से खसरा खतौनी कैसे चेक करें

मध्य प्रदेश में अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन चेक करना अब बहुत आसान हो गया है। आप अपने नाम से खसरा खतौनी आसानी से चेक कर सकते हैं। यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप मध्य प्रदेश में नाम से खसरा खतौनी चेक कर सकते हैं:

anjali
By GHS News
Published on

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन भूमि सम्बंधित सभी विवरण आसानी से देखने की सुविधा प्रदान करवाई गई है। जिसके लिए MP राजस्व विभाग द्वारा एमपी भूलेख (MP Bhulekh)ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है।

MP लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक अपनी भूमि संबंधित सभी विवरण जैसे भूलेख, खसरा खतौनी आदि आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Land Record खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कैसे करें इससे जुडी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

MP Land Record: नाम से खसरा खतौनी कैसे चेक करें

एमपी भूलेख खसरा खतौनी 2024


खसरा खतौनी एमपी (Khasra Khatauni mp) जिसमें कि राज्य के नागरिकों की भूमि से संबंधित सभी विवरण का रिकॉर्ड दर्ज किया होता है। इसे देखने की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से एमपी भूलेख (Bhulekh MP) रिकॉर्ड पोर्टल पर प्रदान की गई है। यह राज्य सरकार का भू-अभिलेख के संधारण का अधिकृत पोर्टल है।

Land Record MP पोर्टल पर नागरिकों की भूमि का Khasra Khatauni डाटा सुरक्षित रिकॉर्ड किया गया है। पोर्टल से नागरिकों के कीमती समय और पैसे की बचत हो सकेगी। भूमि संबंधी विवरण को डिजिटलीकरण करने के लिए एमपी राजस्व विभाग के द्वारा सभी नागरिकों के लिए Land Record MP सुविधा उपलब्ध की गयी है।

MP Land Record: Details

आर्टिकल MP Land Record खसरा खतौनी
राज्य मध्य प्रदेश
संबंधित विभाग राजस्व विभाग, एमपी
वर्ष 2024
माध्यम ऑनलाइन
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
श्रेणी राज्य सरकारी
आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in

MP खसरा खतौनी नाम अनुसार ऐसे करें चेक

राज्य के जो नागरिक मध्यप्रदेश भू अभिलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते हैं, वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर ऑनलाइन खसरा खतौनी नाम अनुसार संबंधित विवरण आसानी से देख सकेंगे।

  • MP Land Record चेक करने के लिए आवेदक को सबसे पहले MP आयुक्त भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
MP खसरा खतौनी नाम अनुसार ऐसे करें चेक
  • इसके बाद आपको अपने स्क्रीन पर भू-अभिलेख का एक विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे की आपको Yes पर क्लिक करना होगा
  • Yes, पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको अपनी मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
MP Land Record खसरा खतौनी
MP Land Record खसरा खतौनी
  • अगर आप नाम से ढूँढना चाहते हैं तो नाम से ढूंढने के लिए आपको भू-स्वामी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। एवं अपने नाम का चयन करें।
  • इसके बाद आपके सामने सभी चीजों का विवरण खुलकर सामने आ जाएगा।
एमपी लैंड रिकॉर्ड
एमपी लैंड रिकॉर्ड
  • अब यहाँ पर आपको खसरा देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा खतौनी की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप अपने नाम अनुसार खसरा खतौनी (Khasra Khatauni MP) चेक करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी जिलेवार लिस्ट

मध्यप्रदेश भूलेख देखने के लिए राज्य के वह जिले जिनका भू-अभिलेख (MP Bhu Abhilekh) ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है, उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:

अलीराजपुर देवास रतलाम श्योपुर
अनूपपुर दमोह राजगढ़ हरदा
अलीराजपुर दतिया रायसेन आगरा मालवा
बैतूल धार रीवा झाबुआ
बालाघाट डिंडौरी सीहोरशिवपुरी
बड़वानी गुना सागर शहडोल
बुरहानपुर मुरैना सतना उज्जैन
खरगौन मंडला सिवनी खंडवा
भिण्ड मंदसौर सीधी जबलपुर
भोपाल नीमच सिंगरौली इंदौर
कटनी नरसिंहपुरविदिशा उमरिया
छिंदवाड़ा निवाड़ी ग्वालियर टीकमगढ़
छतरपुर पन्ना शाजापुर होंशगाबाद

एमपी भू अभिलेख खसरा खतौनी के लाभ

खसरा खतौनी (MP) से नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है:

  • MP land record portal पर नागरिकों के भूमि से संबंधित सभी विवरण जैसे खसरा, खतौनी, नकल, जमाबंदी आदि रिकॉर्ड को सुरक्षित दर्ज किया गया है।
  • एमपी भूलेख पोर्टल के द्वारा नागरिकों के समक्ष अब शांति पूर्ण तरीके से भूमि से संबंधी जानकारी को उपलब्ध करवाया जाता है।
  • जहाँ पहले नागरिकों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने पर पटवारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, अब ऑनलाइन पोर्टल पर सभी भूमि विवरण होने से उनके कार्य बेहद सरल और आसान हो गए हैं।
  • नागरिक मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल से घर बैठे ही अपनी भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • नागरिकों की सुविधा के लिए mpbhulekh.gov.in के साथ भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है, जिसे डाउनलोड करके नागरिक अपनी भूमि का विवरण चेक कर सकते हैं।
  • एमपी भूलेख खसरा खतौनी पर भूमि के मालिक की जानकारी होने से जमीन को लेकर होने वाले वाद-विवाद या अवैध अतिक्रमण को कम किया जा सकेगा।

भू नक्शा एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

नागरिक अपनी भूमि का विवरण मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड (mplandrecord) पोर्टल के अलावा सरकार द्वारा जारी मोबाइल एप को डाउनलोड करके भी देख हैं:

एमपी भूलेख ऍप
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में “MP Bhulekh- मध्यप्रदेश भूलेख” टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा मोबाइल एप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद इनस्टॉल पूरा हो जाने पर आपके मोबाइल में एप डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आप मोबाइल एप को ओपन करके उसमे पूछे गए सभी विवरण को दर्ज कर भूमि की जानकारी देख सकते हैं।

एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी 2024 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

मध्यप्रदेश भू अभिलेख को चेक करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

मध्यप्रदेश भू अभिलेख को चेक करने के लिए आवेदक एमपी लैंड रिकॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

संबंधित खबर पंचवर्षीय योजना क्या है | 1-13 वीं पंचवर्षीय योजना भारत

पंचवर्षीय योजना क्या है | 1-13 वीं पंचवर्षीय योजना भारत

MP खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए क्या जानकारी दर्ज करनी होगी ?

MP खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए आपको अपने जिला, तहसील, गाँव का चयन करना होगा, जिसके बाद आप अपना खसरा खतौनी ऑनलाइन देख सकेंगे।

एमपी खसरा खतौनी से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

एमपी खसरा खतौनी से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर: 0751-2441200 है।

मध्य प्रदेश खसरा खतौनी देखने के लिए क्या मोबाइल एप भी जारी किया गया है ?

जी हाँ, मध्य प्रदेश खसरा खतौनी देखने के लिए सरकार द्वारा “MP Bhulekh- मध्यप्रदेश भूलेख” एप भी जारी किया गया है।

एमपी खसरा खतौनी ऑनलाइन होने से क्या लाभ मिले है ?

मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित एमपी खसरा खतौनी के लिए अब किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह घर बैठे ही अब अपनी भूमि से संबंधित विवरणों को प्राप्त कर सकते है।

संबंधित खबर 7 Wonders of The World: दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित

7 Wonders of The World: दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित

Leave a Comment